मुख्यसमाचार
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आजअसम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
- जम्मू और कश्मीर सरकार ने लद्दाख़क्षेत्र को संभाग का दर्जा दिया।
- निर्वाचन आयोग ने आगामी आम चुनावोंके लिये मतदाता पहचान पत्रों के सत्यापन और सूचना कार्यक्रम शुरू किया।
- तीन दिवसीय कृषि कुंभ आज से बिहारके मोतीहारी में।
- बुल्गारिया में सोफिया ओपन टेनिसमें भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण सेमीफाइनल में।
--------
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आजअसम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।असम में गुवाहाटी के नजदीक चांगसारी में ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटीको जोड़ने वाले छह लेन के पुल सहित 17 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिलारखी जाएगी। श्री मोदी नुमालीगढ़ जैव रिफायनरी, बरौनी-गुवाहाटी प्राकृतिक गैस पाइप लाईनऔर पूर्वोत्तर गैस ग्रिड की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री चांगसारी में जनसभाको भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश मेंसेला सुरंग की भी आधारिशला रखेंगे। इससे आमलोगों के अलावा सुरक्षाबलों को भी हर मौसम में तवांग घाटी के लिए संपर्क सुविधा उपलब्धहोगी।
प्रधानमंत्री मोदी आज ईटानगर के दौरे पर रहेंगे। वे वहां कई आधारभूत परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही कुछ परियोजनाओंकी आधारशिला भी रखेंगे।
प्रधानमंत्री ईटानगर के आई जी पार्क में कई विकास परियोजनाओंकी शुरूआत करेंगे। वे होलोंगी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण की आधारशिला रखेंगे।इसके निर्माण से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और यह देश के लिएरणनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण होगा। श्री मोदी आई जी पार्क में अरूणाचल प्रदेश के लिए दूरदर्शन के नए चैनलडी डी अरूण प्रभा को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। दूरदर्शन द्वारा संचालित यह 24वांचैनल होगा और डी डी नॉर्थ ईस्ट के बाद दूरदर्शन के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र का दूसरा चैनलहोगा। प्रधानमंत्री ईटानगर स्थित आई जी पार्क में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
मोदी ईटानगर में भारतीय फिल्मऔर टेलीविजन संस्थान के स्थायी परिसर की आधारशिला रखेंगे। यह पुणे और कोलकाता केबाद तीसरा फिल्म संस्थान होगा।
यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्रीअगरतला जाएंगे जहां वे गार्जी-बेलोनिया रेलवे लाइन राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
--------
श्रम और रोज़गार मंत्री संतोषकुमार गंगवार ने कहा है कि प्रधानमंत्री रोज़गार प्रोत्साहन योजना से लगभग डेढ़ करोड़लोग लाभान्वित हुए हैं। नोएडा में कल अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन शताब्दी समारोह मेंउन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के प्रति गम्भीर है।श्री गंगवार ने कहा कि हाल के बजट में रिक्शाचालक, छोटे दुकानदार और ग्रामीण श्रमिकजैसे असंगठित क्षेत्र के लिये मेगा पेंशन योजना शुरू की गई है। श्रम मंत्रीने कहा कि असंगठित क्षेत्र के लगभग तीन करोड़ श्रमिकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योतिबीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिल रहा है।
--------
निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभाचुनाव के लिए मतदाताओं के नाम, नये पंजीकरण, मतदाता पहचान पत्र में परिवर्तन के सत्यापनके लिए मतदाता पुष्टि और सूचना कार्यक्रम शुरू किया है। आयोग ने सभी जिलों मेंसंपर्क केन्द्र भी गठित किए हैं, जिसका हेल्प लाईन नम्बर है- 1 9 5 0
आम चुनाव के लिए सूचना और संचारप्रौद्योगिकी के उपयोग पर नई दिल्ली में दो दिन की प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान इसकार्यक्रम की शुरूआत की गई। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रौद्योगिकीकी महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। इस अवसर पर दिव्यांगों को नया पंजीकरण, पते मेंबदलाव और अन्य संबंधित ब्यौरा उपलब्ध कराने के लिए विशेष एप का भी शुभारम्भकिया गया।
--------
जम्मू-कश्मीर का लद्दाख क्षेत्रराज्य का तीसरा संभाग बन गया है। राज्य सरकार ने भू-राजस्व अधिनियम की धारा-5 केअंतर्गत लद्दाख को राज्य का तीसरा संभाग बनाने की अधिसूचना कल जारी की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने3 फरवरी को लेह में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि वे लद्दाख में लोगों को तीसरेसंभाग का तोहफा देंगे।
इस क्षेत्र को संभागीय दर्जा मिलजाने से वहां तेजी से प्रगति हो सकेगी। इस संभाग में लेह और करगिल जिलों को शामिल कियागया है और इसका मुख्यालय लेह में होगा। इसकेअलावा स्थानीय लोगों के लिए विभिन्न स्तर पर रोजगार के अनेक अवसर सृजित होंगे।
--------
बिहार में आज से तीन दिन का कृषिकुंभ मोतिहारी में आयोजित किया जा रहा है। विभिन्न राज्यों के 15 हजार से अधिक किसानऔर दो सौ कृषि वैज्ञानिक इसमें भाग लेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया कि यह पूर्वी भारतमें अब तक का सबसे बड़ा कृषि कुंभ है।
कृषि कुम्भं में किसानों को आमदनी दोगुनी करने के लिए नई तकनीकके बारे में जानकारी दी जाएगी। पारंपरिक खेती में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर किसानोंको आय बढ़ाने के टिप्स भी दिये जाएंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस कृषि कुम्भं के दौरान14 तकनीकी सत्र होंगे। जिसमें वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के साथ किसानों का सीधा संवादहोगा। किसानों को मत्स्य पालन, उन्नत बीज, मधुमक्खी पालन, महिला सशक्तिकरण और आजीविकामिशन के बारे में जानकारी दी जाएगी।
राज्यपाल लालजी टण्डन और केन्द्रीयकृषि मंत्री राधामोहन सिंह संयुक्त रूप से आयोजन का उद्घाटन करेंगे।
--------
केंद्रीय सड़क परिवहन, नदी विकासऔर गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार गंगा और उसकी सहायक नदियोंको स्वच्छ बनाने पर तेज़ी से काम कर रही है और अगले वर्ष तक गंगा का पानी पीने योग्यहो जाएगा।
मैं विश्वास देता हूं कि अभी हमनें अविरलता का नोटिफिकेशन भीनिकाला है, पानी भी छोड़ा है और इसलिए मार्च, अप्रैल, मई में कम से कम कहीं भी दो फिटतो पानी रहेगा ही। अब गंगा सूखी कहीं दिखेगी नहीं।
उत्तर प्रदेश में प्रयागराज मेंकुम्भ के अवसर पर वे मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे।
गडकरी ने कहा कि सरकार हल्दियासे प्रयागराज तक जलमार्ग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये भी तत्परता से काम कर रहीहै। उन्होंने कहा कि जलमार्गों के संचालन से सम्बद्ध राज्यों का विकास तेज़ होगा।हमारे संवाददाता ने बताया है कि गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिएमेला परिसर में कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के कार्यक्रम के अंतर्गत 42 कार्यकारीसाझेदार विभाग है जो गंगा को स्वच्छ रखने के लिए एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। प्रदर्शिनीमें 42 डिस्पले स्टाल है जहां बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। कार्यकारी संस्थाओंमें से एक गंगा विचार मंच लोगों को गंगा स्वच्छता मिशन से जोड़कर गंगा की सफाई और स्वच्छताके बारे में जागरूकता पैदा कर रहा है। वहीं गंगा टास्ट फोर्स के जवान नदी में गस्तकरने, पानी की जांच, वृक्षारोपण के साथ बाढ़ के दौरान राहत और बचाव का कार्य भी करतेहैं।
--------
हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल कीवर्षा और बर्फबारी से प्रभावित आवश्यक सेवाएं बहाल करने के लिए 35 करोड़ 17 लाख रुपयेकी धनराशि जारी की है। एक रिपोर्ट-
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भारी हिमपात से उत्पन्न स्थिति कोलेकर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियोंको आवश्यक सेवाओं को युद्ध स्तर बहाल करने के निर्देश दिये। गौरतलब है कि हाल ही मेंहुई भारी बर्फबारी से राज्य में सड़क संचार और पेय जल व्यवस्था कई जगहों पर बाधित हुईहै जिससे आम जन-जीवन प्रभावित हुआ है।
--------
राजस्थान में गुर्जर आरक्षण संघर्षसमिति के आन्दोलनकारी कल शाम से सवाई-माधोपुर जिले के मलारना डुंगर में रेल पटरियोंपर बैठे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि व्यवधान के कारण कई ट्रेनों की आवाजाहीपर असर पड़ा है।
गुजरों द्वारा आंदोलन शुरू करने के बाद सवाई मधोपुर, करोली,अजमेर, भरतपुर, दोसा, धौलपुर समेत कई जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वर्तमानमें गुर्जरों सहित पांच जातियां विशेष पिछड़ा वर्ग के तहत एक प्रतिशत आरक्षण की हकदारहै। साथ ही गुर्जर अन्य पिछड़ा वर्ग में भी आरक्षण का लाभ ले रहे हैं। लेकिन उनकी मांगहै विशेष पिछड़ा वर्ग में पांच प्रतिशत अलग से आरक्षण दिया जाए। इस बीच मुख्यमंत्रीअशोक गहलोत ने गुर्जर समाज से शांति बनाए रखने की अपील की है।
--------
भारत ने मुंबई आतंकी हमले की साजिशरचने वाले और जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद की 5 फरवरी की लाहौर रैली के लिए पाकिस्तानसे कड़ी आपत्ति जताई है। नई दिल्ली में सूत्रों ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान केकब्जे वाले कश्मीर में उग्रवादियों और आतंकवादियों के दुष्प्रचार और हिंसक गतिविधियोंपर कड़ा विरोध प्रकट किया है। बुधवार को नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग को यहटिप्पणी भेजी गई।
--------
ब्राज़ील में, एक फुटबॉल क्लबकी युवा टीम के प्रशिक्षण केंद्र की डोरमेट्री में आग लगने से दस लोगों की मृत्यु होगयी है। रियो दि जेनेरियो में देश के बड़े फुटबॉल क्लबों में से एक फ्लेमिंगो फुटबॉलक्लब के प्रशिक्षण केंद्र में लगी इस आग में तीन लोग घायल भी हो गये हैं। स्थानीय मीडियाकी खबरों में बताया गया है कि सभी 10 मृतक युवा खिलाड़ी थे।
--------
भारत की शीर्ष डबल्स जोड़ी रोहनबोपन्ना और दिविज शरण बुल्गारिया में सोफिया ओपन टेनिस प्रतियोगिता के सेमीफाइनलमें पहुंच गए हैं। इस जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया के एलेग्ज़ेंडर दोन्स्कीऔर एलेग्ज़ेंडर लाज़ारोव को 6-3, 6-1 से हराया।
आज सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ीका मुकाबला इंडोनेशिया के क्रिस्टोफर रुंगकट और चीनी ताइपे के सेह चेंग-पेंग की जोड़ीसे होगा।
पहले सेमीफाइनल में भारत के जीवननेडुनचेरियन और पूरब राजा की जोड़ी क्रोएशिया के निकोला मैक्टिक और ऑस्ट्रिया के जुर्गेनमेल्ज़र की जोड़ी से हार गई थी।
--------
भारतीय खिलाड़ी प्रग्नेश गुन्नेश्वरनऔर शशिकुमार मुकुंद चेन्नई ओपन चैलेंजर ए.टी.पी. टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंच गएहैं। कल क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त प्रग्नेश ने ऑस्ट्रेलिया के जेम्सडकवर्थ को हराया। आज सेमीफाइनल में उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू हैरिस से होगा।
सोलहवीं वरीयता प्राप्त मुकुंदशशिकुमार ने ब्रिटेन के ब्रायडन क्लेन को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में शशिकुमार कामुकाबला फ्रांस के कोरेन्टिन मूटेट से होगा।
--------
जम्मू-कश्मीर में कल शाम श्रीनगर-जम्मूराष्ट्रीय राजमार्ग पर कश्मीर की ओर स्थित जवाहर सुरंग के पुलिस चौकी भवन पर बर्फीलीचट्टान गिरने से तीन पुलिसकर्मियों, दो दमकल और आपातकालीन सेवाकर्मियों सहित सात लोगोंकी मौत हो गई। तीन पुलिसकर्मियों को जीवित बचा लिया गया, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मीअब भी लापता है।
इस बीच, चंडीगढ़ के बर्फ और तूफानअनुसंधान स्थापना (एस.ए.एस.ई.) द्वारा आज बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपुरा और गांदरबलजिलों में ज़बर्दस्त बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
--------
