मुस्कुराइए क्योंकि आज है इटंरनेशनल स्माइल डे
एक जरा सी स्माइल किसे के भी चेहरे पर खुशी ला सकती है, जो बात हम गुस्से से करते हैं अगर वहीं बात एक स्माइल के जरिये की जाए तो उसका अलग ही अनुभव होगा, कहते हैं कि अगर दिन शुरुआत हंस कर की जाये तो पूरा दिन अच्छा ही जाता है। लेकिन आजकल की बिजी लाइफ में हम हंसना ही भूल गये हैं। अगर आप हंसना वाकई में भूल गये हैं तो आपको याद दिला दें कि आज विश्व मुस्कान दिवस दिवस है। तो कम से कम आज का पूरा दिन खुद भी स्माइल करें और अपनों को भी स्माइल करकें खुश रखने की कोशिश करें। आइये जानते हैं कैसे शुरुआत हुयी इंटरनेशनल स्माइल डे की-
विश्व मुस्कान दिवस हर साल अक्टूबर के महीने में पहले शुक्रवार को मनाया जाता है। वर्ल्ड स्माईल डे हार्वे बॉल के द्वारा शुरु किया गया। हार्वे बॉल वर्सेस्टर, मैसाचुसेट्स के एक कमर्शियल कलाकार थे और इन्होनें ही 1963 में स्माइली फेस बनाया। विश्व मुस्कान दिवस का पहली बार आयोजन 1999 मे किया गया और फिर इसे हर साल मनाने की घोषणा की गयी। सन् 2001 में हार्वे की मृत्यु के बाद उनके नाम और उनको सम्मनित करने के लिये हार्वे बॉल वर्ल्ड स्माइल की भी स्थापना की गयी। इसका मुख्य स्लोगन था “improving this world, one smile at a time जो कि काफी लोकप्रिय हुया।
